Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

एसआईआर में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दस्तावेज सत्यापन में चूक पर रोजाना रिपोर्ट के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी सुनवाई के दौरान कोई सूक्ष्म पर्यवेक्षक किसी दस्तावेज की वैधता को लेकर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के निर्णय से असहमत होता है, तो वह तत्काल लिखित आपत्ति दर्ज करेगा।

23 Jan 2026

एसआईआर में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दस्तावेज सत्यापन में चूक पर रोजाना रिपोर्ट के निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची के मसौदे पर दावों और आपत्तियों की सुनवाई में अनधिकृत पहचान दस्तावेजाें को मान्य किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों और विशेष रोल पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि ऐसी प्रत्येक अनियमितता की रोजाना रिपोर्ट सीधे आयोग को भेजी जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी सुनवाई के दौरान कोई सूक्ष्म पर्यवेक्षक किसी दस्तावेज की वैधता को लेकर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के निर्णय से असहमत होता है, तो वह तत्काल लिखित आपत्ति दर्ज करेगा।

यदि आपत्तियों के बावजूद दस्तावेज को स्वीकार किया जाता है, तो मामला विशेष रोल पर्यवेक्षक के संज्ञान में लाया जाएगा। विशेष रोल पर्यवेक्षक संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत करेंगे तथा उनके निर्णयों की समीक्षा भी करेंगे। असहमति की स्थिति में पूरा विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा का प्रवेश पत्र अकेले पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार्य नहीं होगा। यह केवल तभी मान्य होगा जब इसे माध्यमिक परीक्षा के उत्तीर्ण प्रमाण पत्र के साथ संयुक्त दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, दावों और आपत्तियों की सुनवाई की समय-सीमा तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल, सुनवाई पूरी करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित है, जबकि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दस्तावेज सत्यापन में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी सुनवाई के दौरान कोई सूक्ष्म पर्यवेक्षक किसी दस्तावेज की वैधता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News